फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः युवक का कुएं में पड़ा मिला शव, परिजन बोले मानसिक तौर से था बीमार

विज्ञापन
फोटो-20- मृतक अहिबरन की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रैंगाई में बुधवार सुबह एक युवक का शव कुएं में पड़ा मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं गांव में युवक के कुएं में कूदकर जान देने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव रैंगाई निवासी अहिबरन (45) मानसिक रूप से बीमार था। बुधवार सुबह वह घर से निकल गया था। कुछ घंटे बाद उसका शव गांव के बाहर स्थित कुएं में पड़ा मिला। खेतों की तरफ गए ग्रामीण जब कुएं की बाउंड्रीवाल पर बैठे थे।
इस दौरान ग्रामीणों की नजर अंदर पड़े अहिबरन के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अहिबरन इससे पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। चर्चा है कि उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता के अलावा छह बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन

कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने युवक के मानसिक बीमार होने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें