फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः थानों में नहीं सुनी गई फरियाद, एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल और लोनार कोतवाली में बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अपनी शिकायत लिए दंपती तीन-तीन दिन थानों में दौड़े। पुलिस की कार्यशैली से परेशान दंपती ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी ससुराल लोनार में है। 11 अगस्त को उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी नानी के साथ ननिहाल गई थी।
उसके गांव का युवक ननिहाल से बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी घर से 60 हजार रुपये व मां के जेवर ले गई है। इसकी जानकारी होने पर उसने खोजबीन की, लेकिन कहीं से सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

वह पत्नी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिन तक लोनार कोतवाली दौड़ता रहा। वहां किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद बेहटा गोकुल थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
वहां भी तीन दिन चक्कर लगाए लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर उसने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें