बघौली। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर खदरा फाटक के पास सोमवार देर रात युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव रामनगर निवासी सोनेलाल (26) मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम वह बेहटा गोकुल से श्रीसंकटा हरण सकाहा मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर घर से निकला था।
देर रात उसका शव खदरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल और आधार कार्ड के जरिये परिजनों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कह रहे हैं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा संतान नहीं है। जीआरपी प्रभारी रेहान खान ने बताया कि युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना है।