फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर का छज्जा गिरा, नौ महिलाएं घायल, मची अफरा-तफरी

Sun, 31 Jul 2022 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
फोटो- 39- मकान का टूटा छ्ज्जा - फोटो : HARDOI
विज्ञापन

हरदोई जिले के सांडी में एक परिजन के निधन पर उनकी अंतिम क्रिया में शामिल होने आईं महिलाएं घर का छज्जा टूटकर गिर जाने से घायल हो गईं। कुछ महिलाएं छज्जे के ऊपर खड़ी थीं, जबकि कुछ छज्जे के नीचे थीं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में परिजन पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला औलादगंज में सरफूद्दीन (50) का रविवार सुबह निधन हो गया था। उन्हें काब्रिस्तान में दफनाने के लिए लेकर जाने की तैयारी चल रही थी। अंतिम यात्रा देखने के लिए परिवार की कई महिलाएं घर आई थीं। घर के नीचे के हिस्से में अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी। जिसे कई महिलाएं छज्जे पर खड़े होकर देख रही थीं। कुछ महिलाएं छज्जे के नीचे भी बैठी थीं।

इस बीच छज्जा ढह गया और नीचे बैठीं महिलाओं पर जा गिरा। इस हादसे से गमगीन माहौल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में नौ महिलाएं घायल हो गईं। जिसमें मृतक की पत्नी रहीसा (48) भी शामिल हैं। उनके अलावा लोनार थाने के औहदपुर निवासी जन्नती (40), हरपालपुर थाने के ग्राम खसौरा निवासी समशुन्निशां (50), अरफा, अन्नी (32), हसीना (65), कमरूनिशा (50), हुस्ना (48) और शबनम (28) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें