फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: The alcoholics vandalized the magic by beating the driver

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। सड़क से हटने के लिए लेकर हार्न बजाने से गुस्साए शराबियों ने मैजिक चालक की लात घूसों से पिटाई कर दी। इसके साथ ही मैजिक में तोड़फोड़ की। पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कोकटमऊ निवासी मोहित (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मोहब्बतपुर गांव स्थित एक स्कूल की मैजिक चलाता है। शनिवार शाम वह बच्चों को लेकर करियनपुरवा गांव छोड़ने जा रहा था।
रास्ते में बक्खापुर मोड़ पर गांव निवासी मनोज, कमलेश, अनिल, शिवकुमार शराब के नशे में सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। सड़क से हटने के लिए उसने कई बार हार्न बजाया।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर चारों ने मिल कर उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। हमलावरों से बचने के लिए वह एक घर में घुस गया। हमलावरों ने घर में घुसकर उसे पीटा और मैजिक में तोड़फोड़ की।
आसपास के लोगों के विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें