कछौना। कोतवाली क्षेत्र के सजन नगर गांव में मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव घर में टिन शेड के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सजन नगर गांव निवासी हीना (14) मां का घरेलू कामों में हाथ बंटाती थी। पिता आसिफ अली ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद बेटी परिवार के अन्य लोगों के साथ सो गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर में पड़े टिन शेड में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
जब वह कमरे की ओर गया, तो उसने बेटी का शव फंदे से लटका देखा। उसने घटना के कारणों की जानकारी नहीं होने की बात कही। जबकि गांव में किसी बात को लेकर परिजन की डांट से क्षुब्ध होकर जान देने की चर्चा है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में किशोरी ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।