फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः जुआ में हारा किशोर, फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के सहिजना गांव में जुआ में नकदी और बाइक हारने के बाद परिजनों के डर से परेशान किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। गांव के बाहर बाग में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब में सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहिजना गांव निवासी अंकित मौर्या (17) का शव शनिवार देर शाम गांव के बाहर बाग में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के पिता रमेश ने बताया कि अंकित जुआ का लती हो गया था। वह जुआ में कुछ नकदी और बाइक हार गया था। घर में डांटे जाने के डर से उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फंदे से शव उतरवाया।
विज्ञापन

मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में जुआ में बाइक और रुपये हारने का जिक्र है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि किशोर ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें