Hardoi, Teenager drowned while taking bath in canal with friends
- फोटो : HARDOI
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में डबल नहर में नहाने उतरे तीन दोस्तों में एक डूब गया। तीनों लखनऊ के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी खोजबीन शुरू कराई है।
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी प्रेम गुप्ता (25), पीयूष तिवारी (22) और शशांक उर्फ कल्लू (13) एक बाइक से रविवार को हरदोई के बालाजी मंदिर आए थे।
जहां से लौटते समय कछौना कोतवाली क्षेत्र में डबल नहर पुल पर रुके और तीनों नहाने लगे। इसी दौरान शशांक गहराई में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख दोनों ने शोर मचाया तो गांव जसवंतपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शशांक की खोजबीन शुरू की।
हादसे की सूचना पर कोतवाल संदीप सिंह भी पहुंचे और कलौली पुल पर जाल लगवा दिया। इसके साथ ही गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी।
Hardoi, Teenager drowned while taking bath in canal with friends- फोटो : HARDOI