फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः शिक्षिका ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की शिक्षिका से मनचले युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षिका का कहना है कि कार्रवाई न हुई तो वह आत्मदाह करेगी।
विज्ञापन

शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्राथमिक स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक है। वह रोजाना स्कूटी से स्कूल आती-जाती है। आए दिन एक युवक उसका पीछा कर अभद्रता करता है।
बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूल जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचने पर रास्ते मेें युवक ने छेड़खानी की। आरोप है कि वह युवक की हरकत से परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन

जब वह थाने में शिकायत लेकर गई तो महिला सिपाही ने बयान दर्ज किए। इसके बाद बयान में गलती बताकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। कहना है कि अगर युवक पर कार्रवाई न हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगी। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि शिक्षिका का युवक से विवाद चल रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें