फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः छात्रों के झगड़े में शिक्षक और शिक्षामित्र भिड़े, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के लूमामऊ गांव के कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के झगड़े के बाद सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र के बीच विवाद में हो गया। इसमें दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखनऊ की ऐशबाग कालोनी निवासी प्रशांत द्विवेदी ने पुलिस को तहरी दी। जिसमें बताया कि वह संडीला के लूमामऊ स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक है। 10 सितंबर को स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता हो रही थी।
इस दौरान कक्षा सात के छात्र अमित और अनुज में विवाद हो गया। शिकायत मिलने पर उन्होंने दोनों बच्चों को डांट कर शांत करा दिया। इस दौरान स्कूल में तैनात शिक्षामित्र हरिश्चंद्र, रसोइया आरती ने हरि गोविंद के साथ मिलकर मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से हरि गोविंद ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक प्रशांत द्विवेदी पर आरोप लगाया कि उसके बेटे अनुज ने खेलने के लिए गेंद मांगी थी। शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी थी। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें