हरदोई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा ने मंगलवार को हरपालपुर कस्बे में मिठाई की दुकानों पर पहुंच कर खाद पदार्थों की जांच की।
इस दौरान मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक दुकान से खोये की गुझिया का सैंपल लिया है। बताया कि यह सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल केके मौर्या आदि मौजूद रहे। (संवाद)