फोटो-22- पंचायत घर में सोशल ऑडिट बैठक में बोलती ऑडिटर विजयलक्ष्मी
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। भरखनी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 2021-22 में हुए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। शनिवार को सिमरिया गांव में बैठक में नामित पशु चिकित्सा अधिकारी नहीं पहुंचे। यहां बीआरपी सुनील कुमार वर्मा ने बैठक की कार्रवाई पूरी कराई।
बैठक में गांव के निवासी उमाशंकर दुबे और सचिव धीरेंद्र पांडेय में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जैसे तैसे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
शनिवार को सिंघापुर व सिमरिया में सोशल आडिट की बैठकें हुईं। सिंघा पुर में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात जिला कार्यक्रम अधिकारी नहीं पहुंची।
बैठक में ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर विजयलक्ष्मी सहित सदस्य विश्राम सिंह राज रूप, पातीराम, जग देवी ने की मौजूदगी में ग्रामीणों को हो चुके कार्यों की सूची पढ़कर सुनाई गयी। इस दौरान प्रधान सुमन देवी, रोजगार सेवक रामबरन आदि मौजूद रहे।