फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली में मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक मजदूर शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

उमरौली निवासी छोटे भइया (32) मजदूरी करता था। शनिवार रात उसने शराब के नशे में घर में पड़े छप्पर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार में पत्नी रेखादेवी के अलावा छह वर्ष की एक पुत्री और छह माह का एक पुत्र है। बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि भइया शराब पीने का आदी था। शराब पीकर ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें