फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बैटरी चार्ज कर रहे छात्र की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
फोटो-13- मृतक ओम तिवारी की रोती बिलखती परिजन महिलाएं - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपालपुर में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे छात्र को करंट लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव लालपालपुर निवासी ओम तिवारी (13) आठवीं का छात्र था। वह गांव स्थित जूनियर स्कूल में पढ़ता था। बुधवार सुबह वह घर के बाहर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया।
उसकी चीख सुनकर पहुंचे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने बताया कि मृतक दो बहनों के बीच इकलौता था।
विज्ञापन

रक्षाबंधन से एक दिन पहले भाई की मौत होने से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें