फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः चतरखा के पीड़ितों को न्याय दिलाएगी सपा : मनोज पांडेय

विज्ञापन
फोटो-39- चतरखा गांव में पीडितो से वार्ता करते सपा के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य ऊंचाहार रायबरेली के वि - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के चतरखा बरनई गांव में आठ दिन पूर्व दो पक्षों में हुए बवाल के बाद गुरुवार को सपा के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवारों का दर्द सुना।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को मामले की जानकारी करने चतरखा गांव पहुंचे रायबरेली जिले से विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर परोक्ष रूप से दबंगों की मदद की।
अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो सपा यह मुद्दा विधानसभा में उठाएगी। उन्होंने पुलिस एवं जिला प्रशासन से अपेक्षा की कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस के सामने प्रमोद शुक्ला ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने का प्रयास किया यह एक छोटी घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।
इस मौके पर बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती, विधायक मोहम्मद फहीम, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू, सपा के निवर्तमान महासचिव विमल मिश्रा, निवर्तमान जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, जिला उपाध्यक्ष जब्बार खां, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवनीकांत बाजपेई, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह गोलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें