फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सात दिन बीते, नहीं हाथ आए किसान के हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के तिलकपुरवा गांव में हुई किसान की हत्या में सात दिन बाद भी पुलिस टीमों के हाथ खाली हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी होने से परिजनों में आक्रोश है। वह घटना में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गोड़ाराव के मजरा तिलकपुरवा निवासी सोनेश्वर (60) खेती करता था। घर से 50 मीटर दूरी पर उसकी पशुशाला बनी है। जहां पिछले बृहस्पतिवार की शाम खाना खाकर वह सोने गया था।
शुक्रवार सुबह पशुशाला की चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला था। बेटे दिलीप की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल कुुमार, सीओ विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन

मृतक के बेटे दिलीप ने बताया था कि पिता ने गांव निवासी छोटे को डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस न देने पड़े इसलिए छोटे ने रानू, राजेश, राजकुमार, संतकुमार के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी।
मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी ने टीम गठित कर हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मृतक के बेटे का कहना है कि घटना के सात दिन बीत चुके हैं।
अभी तक खुलासा तो करना दूर, पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की सुस्त कार्यशैली से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना में कोई निर्दोष न फंसे। इसलिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें