फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः स्वास्थ्य कर्मियों से सुरक्षा गार्डों ने की अभद्रता, मचा हंगामा

विज्ञापन
फोटो-05- ओपीडी में खड़े छय रोग विभाग के कर्मचारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों के गलत व्यवहार का मरीज और तीमारदार शिकार हो रहे हैं। शनिवार सुबह जिला क्षय रोग केंद्र का स्टाफ ओपीडी में ईएनटी कक्ष में एक बच्ची को दिखाने लाया था।
विज्ञापन

जहां लाइन में लगी बच्ची को हटाकर गार्ड ने बिना लाइन में लगे एक मरीज को डॉक्टर के पास भेज दिया। स्टाफ के विरोध करने पर दो गार्डों ने गाली-गलौज की। एक गार्ड ने चिकित्सा कर्मियों के लिए दलाल शब्द का इस्तेमाल कर दिया।
यह बात चिकित्सा कर्मियों को अखर गई और बवाल होने लगा। चिकित्सा कर्मियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सीएमओ को फोन पर जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोनार क्षेत्र के दौली गांव निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह जिला अस्पताल परिसर स्थित क्षय रोग केंद्र में वरिष्ठ उपचार पर्वेक्षक के पद पर तैनात हैं। उनके गांव लक्ष्मी (12) के कान में दर्द हो रहा था।
शनिवार सुबह लक्ष्मी अपनी मां के साथ उनके पास आई थी। वह बच्ची की मां के साथ ओपीडी में ईएनटी विभाग में तैनात डॉ. विवेक सिंह को दिखाने ले गए। बच्ची को लाइन में लगाकर खड़े हो गए।
बच्ची का नंबर आने से पहले वहां पर तैनात गार्डों ने बिना लाइन में लगे एक व्यक्ति को कक्ष के अंदर भेज दिया। जब उपेंद्र ने विभाग का परिचय देते हुए विरोध किया तो गार्डों ने गाली गलौज कर उसे भगा दिया।
उपेंद्र ने इसकी सूचना अपने स्टाफ को दी। मौके पर पहुंचे क्षय केंद्र के पूरे स्टाफ के विरोध पर गार्डों ने अभद्रता कर सभी को दलाल बोल दिया। इस बात पर स्वास्थ्य कर्मियों ने हंगामा कर दिया।
ओपीडी में आधा घंटे बवाल होता रहा, लेकिन जिम्मेदारों ने संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी फोन पर सीएमओे को देकर गार्डों पर कार्रवाई करने की मांग की।
वर्जन
ओपीडी में मरीजों की भीड़ हो रही हैै। क्षय रोग केंद्र के कर्मचारी जल्दी अपना मरीज दिखाने की बात कह रहते थे, जिस पर गार्डों ने रोक दिया था। किसी तरह का बवाल नहीं हुआ है। - डॉ. जेएन तिवारी, सीएमएस, जिला अस्पताल हरदोई
गार्ड बोले : प्राइवेट में बैठते साहब, वहां दिखाओ मरीज
ओपीडी में लगे कुछ गार्ड अपनी ड्यूटी कितनी ईमानदारी से करते हैं, यह उस समय देखने को मिला, जब क्षय रोग केंद्र के कर्मी ईएनटी कक्ष में बच्ची को दिखाने गया। क्षय रोग केंद्र के कर्मियों के मुताबिक गार्डों ने अभद्रता करते हुए कहा कि यहां नहीं, दो बजे के बाद साहब प्राइवेट में बैठकर मरीज देखते हैं, वहां जाओ और इलाज कराओ।
गार्डों की वर्दी पर नहीं नाम, दूसरों से मांगते हैं आई कार्ड
अस्पताल में तैनात कुछ गार्ड ओपीडी, इमरजेंसी में मरीज हो या तीमारदारों उनसे अभद्रता भरा व्यवहार करते हैं। गार्ड सबसे आईडी कार्ड मांगते हैं। क्षय केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि खुद गार्डों की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं होती। ऐसे में गार्ड मरीजों से अभद्रता करते हैं, शिकायत न हो इसलिए नाम छुपाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें