फोटो-27- मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। कस्बे में चौराहे के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी अजय (16) कक्षा 10 का छात्र था। वह शनिवार देर शाम स्कूटी से चौराहे पर गया था। चौराहे के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय अजय हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए लेकर लखनऊ चले गए।
जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार सुबह परिजन शव लेकर घर आए। परिजन ने बताया कि मृतक इकलौता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह मां किरन के बुढ़ापे का सहारा था। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।