फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर बलदेव पुरवा गांव के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर सफाई कर्मी की मौत हो गई। गांव में पत्नी से झगड़कर उसके ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के सहादत नगर गांव निवासी कंचन (46) सफाई कर्मी था। वह टोडरपुर ब्लॉक में तैनात था। सोमवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकला था। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पर बलदेवपुरवा गांव के पास उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि कंचन आए दिन पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार शाम भी दोनों में विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर कंचन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एसओ बेहटा गोकुल रंधा सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें