फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सबरीना, विकेश और शैली ने जीते गोल्ड मेडल

विज्ञापन
फोटो-01- प्रतिभागी छात्रों के साथ अध्यापक - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। नागपुर में वीएनआईटी कैंपस में दो दिवसीय सपोर्ट फॉर चेंज प्रतियोगिता के फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरदोई ने चार स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही प्रतियोगिता में कछौना ब्लॉक अव्वल रहा।
विज्ञापन

हाई जंप में उच्च प्राथमिक स्कूल लोन्हारा की सबरीना, लॉग जंप में इसी स्कूल के विकेश और कैरम में उच्च प्राथमिक स्कूल पुरवा की शैली ने गोल्ड मेडल जीता है।
इसी तरह लॉग जंप में रजत पदक हरदोई शहर के एक स्कूल के छात्र गुंजन ने जीता। लोन्हारा की उपासना ने गोला फेंक और इसी स्कूल के मुसिम ने बॉल थ्रो में कांस्य पदक जीता है। यहां टीम के साथ प्रशिक्षक पूनम अवस्थी, प्रीती कन्नौजिया, आदर्श कन्नौजिया, अखिलेश कुमार, आदर्श पटेल, धर्मेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें