हरदोई। शहर के मोहल्ला रामनगर कालोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर 2.50 लाख रुपये नकद व सामान पार करके ले गए। वापस आने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी शिवम गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें 22 नवंबर को वह परिवार के साथ लखनऊ गया था। मकान में ताला पड़ा था। बंद मकान समझ चोरों ने निशाना बनाया। किसी तरह मकान के अंदर पहुंचे चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़ा दिया।
अलमारी के रखे 2.50 लाख रुपये, इंडेक्शन आदि सामान चुरा ले गए। दो दिन बाद घर आने पर कमरा खुला मिला। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा दिखा। अलमारी में देखने पर रुपये गायब मिले। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।