फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः वाहन से कुचलकर सेवानिवृत्त लेखपाल की मौत

विज्ञापन
फोटो-20- घटनास्थल पर पड़ी मोटरसाइकिल देखते लोग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर हिरौली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सेवानिवृत्त लेखपाल को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर कल्लू निवासी उमाकांत द्विवेदी सेवानिवृत्त लेखपाल थे। परिजनों के मुताबिक हिरौली गांव के एक व्यक्ति को उन्होंने कुछ रुपये उधार दिए थे। शनिवार को वह रुपये लेने हिरौली गए थे।
जहां से दोपहर में बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर हिरौली मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिरे, तो वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि मृतक के परिवार मेें पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं।
घटना की जानकारी पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, श्याम अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें