पचदेवरा। थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में सोमवार शाम संदिग्ध हालात में जहर खाने से महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मझिला थाना क्षेत्र के देरास गांव निवासी सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी बहन प्रीती (20) की शादी एक वर्ष पूर्व पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी बसंत के साथ हुई थी।
सोमवार शाम संदिग्ध हालात में जहर खाने से प्रीती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर भाई सरोज और अन्य परिजन के साथ वह मौके पर गया था। मृतका के भाई ने दहेज में नकदी-बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने हत्या करने का आरोप लगाया।
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति बसंत, ससुर लालू, सास रामवती व देवर सोनू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।