फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः हमारी यादों में बसे रहेंगे राजू श्रीवास्तव

विज्ञापन
फोटो-32- हरदोई में अचल अग्रवाल के साथ मौजूद मृतक राजू श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दुनिया भर के लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन से जिले के लोगों की भी आंखें नम हैं। वह यहां वर्ष 2012 व 2013 में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के जन्मदिन पर आए थे। उन्होंने लोगों को न केबल खूब हंसाया था बल्कि अपनी बातों से लोगों के दिलों को छू लिया था।
विज्ञापन

पहली अक्तूबर वर्ष 2012 में शहर के आरआर इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व सांसद के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था। इसमें बॉलीवुड कलाकारोें ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया था। इसमें हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव व लाफ्टर चैलेंज विजेता सुनील पाल के चुटकुलों ने लोगों को खूब गुदगुदाया था।
इंडियन आयडल के टॉप पांच प्रतिभागी रहे हरीश मोहाल की सुरीली आवाज सुनने के साथ ही सिने अदाकारा एजल ईच के साथ कामेडी किंग राजू श्रीवास्तव की एक झलक पाने को भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन

इस आयोजन के समन्वयक अचल अग्रवाल बताते है कि राजू के मंच पर आते ही पूरा पंडाल उनके स्वागत में उनके नाम से गूंज उठा था। राजू श्रीवास्तव ने करीब एक घंटे तक लोगों को गुदगुदाया था।
राजू श्रीवास्तव की कही गई बात उन्नाव, हरदोई, कन्नौज तो घर कानपुर जैसे है लोगों के दिलों को छू गईं थीं। राजू यहां के लोगों से मिलकर बहुत खुश हुए थे और उन्होंने खुद से अगले साल आने का वादा कर दिया था।
वादा निभाते हुए वह पहली अक्तूबर 2013 को फिर हरदोई आए। उन्होंने इस बार जीआईसी के बड़े मैदान में बने मंच से अपनी प्रस्तुति से लोगों को मन मोह लिया था।
राजू के निधन पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि सबको हंसाने वाला रुला कर चला गया है। राजू श्रीवास्तव का निधन अपूर्णीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें