फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः सीआरडी को भेजा गया ब्लॉक सवायजपुर गठन का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर ब्लॉक के गठन का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को डीएम ने सीआरडी (ग्राम्य विकास विभाग आयुक्त) को भेज दिया है। जल्द ही शासन की मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन ने सवायजपुर में तहसील के बाद ब्लॉक सृजित किए जाने का प्रस्ताव मांगा था। डीएम एमपी सिंह ने प्रस्ताव को परीक्षण के बाद सोमवार को प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
बताया कि नवसृजित होने वाले ब्लॉक सवायजपुर के लिए ब्लॉक बावन की 14, हरपालपुर की 13, भरखनी की 38 और शाहाबाद की 06 ग्राम पंचायतों को लिया जा रहा है। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से भौगोलिक स्थिति का आकलन करते हुए तैयार किए गए प्रस्ताव में 71 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ये ग्राम पंचायतें शामिल की जाएंगी
ब्लॉक बावन की ग्राम पंचायत बाजपुर नकटौरा, मत्तीपुर, महरेपुर, दुलारपुर तिगांवा, चंदरसीपुर सहिजना, शेखपुर, जिलगांव, बरसोहिया, पकरी, बरवन, मानीमऊ, मिरकापुर, सोनेपुर और रामापुर छैया।
ब्लॉक भरखनी की मुंडेर, सेमरझाला, फरिगहना, सैदापुर कौशिया, तिमिरपुर, अमिरता मरकड़ा, सरसई, रहतौरा, सवायजपुर, चौड़ाराय, रंपरा खंहरिया, खितौली, गौरखेड़ा, सेमरिया, सिंघापुर, मदनापुर, सिलवारी, पांडेयपुर, कहरई नकटौरा, कनकापुर उबरिया, बहाउद्दीनपुर, चकौती कला, कन्हारी, उबरिया कला, सहजनपुर, गौरा उदयपुर, नांदखेड़ा, रामदासपुर, सराय राघव, भोरापुर, असमधा, सल्हौनी, दहिरापुर, बड़ौरा, भैलामऊ, रामपुर मिश्र, लखमापुर और बिनैका मेहदियारपुर।
ब्लॉक शाहाबाद की सकरौली, असलापुर, बूटामऊ बकौरा, नस्यौली डामर, नस्यौली गोपाल और रायपुर गुलरिया।
ब्लॉक हरपालपुर की पिथनापुर नगरिया, ककरौआ, औहदपुर, घोड़ीथर मुबारकपुर, गौरिया, बरहुली, बम्हरौली चटकापुर, शहाबुद्दीनपुर, बम्टापुर नंदबाग, भूपतिपुर नगरा, मिरगांवा चौधरियापुर, महसूलापुर अैर अलीगंज ननखेरिया को लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें