फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः प्रिया बनीं बेस्ट डांडिया क्वीन

विज्ञापन
फोटो-46- डांडिया नृत्य कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कुबेर लाल जनसेवा संस्थान की ओर से बुधवार रात डांडिया नाइट का आयोजन टीएन किड्स जोन में किया गया। इसमें बेस्ट डांडिया क्वीन प्रिया वाजपेयी बनीं।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर खुशबू गुप्ता और तीसरे स्थान पर संध्या मिश्रा रहीं। यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। बेस्ट डांसर प्रतिमा सिंह व पूजा सिंह संयुक्त रूप से चुनीं गईं। बेस्ट डांसर पुरुष अजय गुप्ता रहे।
बेस्ट डांसर कपल गौरव शुक्ला व शालिनी शुक्ला रहे। बेस्ट कपल सत्यम व आराध्या चुने गए। काजल व शरद दूसरे व नितिन व अनामिका तीसरे स्थान पर रहे। डांडिया ड्रेस इन इंडिया मीनू गुप्ता रहीं। बच्चों के कई मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में रिया गुप्ता, चंद्र किरण अग्रवाल, प्रतिमा मिश्रा मौजूद रहीं। नाइट म्यूजिकल चेयर तीन से पांच वर्ष शांभवी पहले, देवम दूसरे एवं तृतीय अनिकेत रहे। म्यूजिकल चेयर पांच से आठ में प्रथम अंशिका तिवारी, द्वितीय वंश और तृतीय काव्या रहे। म्यूजिकल चेयर आठ वर्ष में प्रथम अर्पित सिंह रहे।
यहां जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अलका गुप्ता, संस्थान संचालिका निरमा देवी मौजूद रहीं। संचालन चेतना शुक्ला ने किया। संस्था के सदस्य लीला पाठक, गीता शुक्ला, काजल गुप्ता, अमित मिश्रा, रीना गुप्ता, विजयलक्ष्मी सिंह, सुमन सिंह, सुनीता गुप्ता, प्रीति तिवारी, ज्योति सिंह, शालिनी शुक्ला, प्रशांत गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें