फोटो-01- खाई मे पलटा पड़ा ट्रक
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर जरियारी गांव के पास आलू लदा ट्रक पलटा गया। हादसा नील गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक के अनियंत्रित होने के चलते हुआ।
बिहार के सीतामढ़ी निवासी शिवनाथ यादव ट्रक चालक है। मंगलवार रात वह कन्नौज से ट्रक में आलू लेकर बिहार जा रहा था। साथ में हेल्पर मुकेश भी था।
देर रात कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर जरियारी गांव के पास रोड पर अचानक ट्रक के सामने नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित धान के खेत में पलट गया।
हादसे के समय चालक व हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सुबह चालक ने आसपास के लोगों की मदद से क्रेन मंगाकर ट्रक उठाया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि घटना संज्ञान में है। चालक ने सूचना नहीं दी थी।