हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर पुल के निकट अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। प्राथमिक जांच में कहीं और हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई गई है । मृतक के घुटने, कोहनी और माथे में हल्की चोट के निशान हैं।