हरदोई जिले में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इकनौरा गांव के पास मंगलवार को बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां से गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर शाम एक युवक ने दम तोड़ दिया।
धीरपुर गांव निवासी रामू (30) हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। मंगलवार शाम वह अपने साथी हरपालपुर निवासी विवेक (18) के साथ बाइक से हरदोई से वापस आ रहा था। इकनौरा गांव के पास सामने से आए बाइक सवार ज्योति पुरवा गांव निवासी हारुन (50) और गुल मोहम्मद (20) की बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई।
हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में देर शाम रामू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा अन्य घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।