फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पुलिस टीम पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के मोर्चा रामनगर गांव में डायल 112 टीम पर हुए हमला करने के एक आरोपी को बुधवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

मोर्चा रामनगर गांव में एक युवती से छेड़छाड़ किए जाने की सूचना पर पिछले गुरुवार रात डायल 112 के चालक विमल बाबू, होमगार्ड रामवीर, पीआरडी जवान धर्मपाल पर महेंद्र, राकेश, अवधेश, सुभाष, पंकज, अंकित ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।
हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एसआई धारा सिंह की तहरीर पर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
एसपी राजेश द्विवेदी ने टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस घटना के छठवें दिन एक आरोपी पंकज को बदनापुर तिराहे से गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अन्य की गिरफ्तारी करने में पुलिस अभी तक नाकाम है। एसओ छोटेलाल ने बताया कि फरार पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें