फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः ट्रांसफार्मर से बहा तेल, 10 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
मुख्य ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते जेई व कर्मचारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। सब स्टेशन पर 10 एमबी के ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव होने से क्षेेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई ने स्थानीय कर्मचारियों के साथ कई घंटे तक इसे दुरुस्त करने के प्रयास किए। फिर सफलता नहीं मिलने पर जिले से टीम को बुलाया गया है। इससे क्षेत्र में दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे डेढ़ घंटे की रोस्टिंग के बाद जैसे ही सप्लाई चालू हुई, सब स्टेशन पर लगे 10 एमबी के मुख्य ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव होने लगा। इससे से क्षेत्र भर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जेई सोमपाल गंगवार ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े पिहानी, करावां और जवाहर नवोदय विद्यालय के एक-एक फीडर पर आपूर्ति ठप हो गई। सभी फीडर बंद होने से तकरीबन दस हजार परिवारों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। तमाम दुश्वारियां उठानी पड़ीं। तमाम कारोबार ठप रहे।सुबह साढ़े छह बजे से अपराह्न तीन बजे के तक सप्लाई बहाल नहीं हुई है। हरदोई से आई इंजीनियर्स की टीम आपूर्ति बहाल के प्रयासों में लगी रही। शाम साढ़े चार बजे टीम के प्रयासों से आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें