फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दंपती हत्याकांड में रात भर दौड़ते रहे अफसर

विज्ञापन
फोटो-12- अलग-अलग लोगों से पूछताछ करते एडिशनल और क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के काईमऊ गांव में मंगलवार रात हुई दंपती की गला रेत कर हत्या में रात भर पुलिस के अफसर दौड़ते रहे। दंपती के कातिल उसके करीबी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

इन कातिलों तक पुलिस टीमों के हाथ पहुंच चुके हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। बृहस्पतिवार को गांव पुलिस की मौजूदगी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
काईमऊ निवासी संतराम (60) सेवानिवृत्त होमगार्ड थे। वह पत्नी कैलाशा (57) के साथ गांव के किनारे बने दो मंजिल मकान में रहते थे। मंगलवार रात दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। बेटे विमल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजन इस घटना में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की थी। आईजी ने तीन टीमें गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के दिन रात में संतराम के दरवाजे पर बाइक खड़ी थी।
पूछने पर कैलाशा ने रिश्तेदार आने की बात बताई थी। घटना के बाद से गांव छावनी में तब्दील है। इधर रात भर अफसर गांव में दौड़ते रहे। इसके साथ टीमें गांव में एक-एक व्यक्ति से पूछताछ करती रहीं।
सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि किसी रिश्तेदार ने ही दोनों की हत्या की थी। घटना की गहनता की जांच की जा रही है। टीमें खुलासे के प्रयास में जुटीं हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में गांव में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
बेरहमी से किया गया था दंपती का कत्ल
संतराम और कैलाशा का कत्ल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों का आधा-आधा गला रेता गया था। किसी वजनी धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया। यह हथियार गले की हड्डी पर पर जाकर अटक गया था।
तो बाइक से आए रिश्तेदार थे कातिल
संतराम के दरवाजे पर बाइक खड़ी देखी गई थी। पड़ोसी अशोक ने जब कैलाशा से पूछा कि चाची कौन आवा, तो कैलाशा का जवाब था कि लल्ला नातेदार हइ। इसके बाद वह अपने घर चल गया था। बाइक पर कौन आया था, हर कोई इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें