फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंचायत भवन में अश्लील नृत्य और शराब पार्टी, मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Sep 2022 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले के बालामऊ गांव में बृहस्पतिवार रात पंचायत भवन समेत नौ स्थानों पर डांस पार्टी बुलाकर युवा लड़कियों से नृत्य कराया गया। कुछ स्थानों पर अश्लील अंदाज में नृत्य के साथ शराब व बीयर पार्टी हुई। इसके बाद मंच पर खाली बोतलें फेंकी गई। कई लोग मंच पर चढ़कर लड़कियों के साथ डांस करने लगे। हंगामा बढ़ा तो किसी ने पुलिस को खबर दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने डांस बंद कराया लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया है। यह डांस और शराब पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ब्लॉक के गांव बालामऊ में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जल विहार मेला हो रहा है। इसमें नृत्यांगनाओं ने खुलेआम अश्लील नृत्य किया। खुलेआम शराब परोसी गई लोग शराब के नशे में खूब हुड़दंग मचाते रहे। ग्रामीणों की माने तो यह मेला हर वर्ष होता है, इस बार मेले की अनुमति नहीं ली गई।

कोतवाल संदीप कुमार सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही जानकारी हुई तो नृत्य बंद करा दिया गया था। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बालामऊ प्रधान विपिन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होता था। इसकी कोई अनुमति नहीं होती थी। उसी आधार पर कार्यक्रम कराया गया था। मोहल्ले की कमेटियां इसका आयोजन कराती हैं।

मेरे संज्ञान में एक वीडियो लाया गया है। उसकी जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। - एमपी सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें