फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मलेरिया की दवा का नहीं असर, नालों में तैर रहे मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। ऐसे में मलेरिया विभाग शहर के मोहल्लों में एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहा है। इसके बाद भी मच्छर लोगों की नींद हराम किए हैं। मलेरिया विभाग की दवा का मच्छरों पर असर नहीं होता दिखाई दे रहा है। खाली प्लॉट, खुले नाले नालियों में भरे पानी मेें मच्छर तैर रहे हैं। जिससे डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में डेंगूू के मरीज भले ही 110 मिले हैं, लेकिन डेंगू के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। वहीं मलेरिया विभाग डेंगू की रोकथाम करने का दावा कर रहा है। शहर के मोहल्लों में टीमें भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कर रहा है। हाल ही में मलेरिया विभाग की टीम आजाद, कौशलपुरी, गुप्ता कालोनी, बहरा सौदागर आदि मोहल्लों में भ्रमण कर एंटी लार्वा का छिड़काव करके गई है।
इसके बाद भी इन मोहल्लों में मच्छर नहीं मरे। इन मोहल्लों के हालत बद्तर हैं। यहां पर खाली प्लाटों में भरे पानी, खुले नालों और नालियों में मच्छर तैरते नजर आ रहे हैं। यहीं मच्छर दिन में नालों में रहते हैं। रात में घरों में घुसकर लोगों को बीमार कर रहे हैं। विभाग मच्छरों को रोकने में लाचार साबित हो रहा है। जिससे डेंगू का खतरा बढ़ने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन

मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर टीमें जाकर जांच कर रहीं हैं। मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें