फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदा से लटका मिला

विज्ञापन
फोटो-27- मृतका सावित्री की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदा से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर बेटी की पीटकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर गांव निवासी सावित्री (30) पत्नी रामलखन का बुधवार को कमरे के अंदर छत के कुंडे में शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई।
मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता खसौरा गांव निवासी रामनिवास ने आरोप लगाया कि उसका दामाद रामलखन शराब पीने का आदी है।
जो आए दिन उनकी पुत्री को पीटता था। बुधवार को उसने बेटी की पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया। बताया कि बेटी की शादी 12 वर्ष पहले की थी।
उसके एक पुत्र और दो पुत्री हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें