फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news ः टहनियों का लाइनों तक घेरा, तारों पर पत्तियों का डेरा !

विज्ञापन
फोटो-02- घंटाघर रोड पर डाल और टहनियों के बीच से निकले तार । - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बिजली की लाइनों के तार पेड़ की डालों-पत्तियों से घिरे हैं। इसके चलते इन लाइनों में दौड़ने वाला करंट बारिश होने पर पेड़ों में उतर कर हादसे की आशंका को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर लापरवाही बरत रहे हैं। मानसून की दस्तक के पहले इस तरह की लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई कराई जाती है, लेकिन इस साल लाइनों के रखरखाव का काम नहीं हुआ है।
शहर के कई क्षेत्रों में बिजली लाइनों के तार पूरी तरह से पेड़ की पत्तियों और टहनियों से घिरे हैं। यह तार तेज हवा के दौरान कब टूटकर गिर जाएं या बारिश के दौरान पेड़ में कब करंट आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार इसे भूले बैठे हैं।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख रोड के आसपास की लाइन जहां नहीं हुई पेड़ों की छंटाई
- घंटाघर रोड
- स्टेेशन रोड
- जिला अस्पताल रोड
- धर्मशाला रोड
- सिनेमा चौराहा
- कचहरी रोड
- डाकघर रोड
वर्जन
दो दिन पहले ही जिले में कार्यभार ग्रहण किया है। जानकारी करेंगे कि किन स्थानों पर टहनियों आदि की छंटाई की आवश्यकता है। सभी एसडीओ को इस ओर अलर्ट करते हुए जल्द ही छंटाई कार्य कराया जाएगा। - रामदास, अधिशाषी अभियंता

फोटो-03- स्टेशन रोड़ पर तारों के पास पहुंची डाल और टहनियां ।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें