हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के बालामऊ निवासी टिंकू (30) गुरुवार की दोपहर बाइक से जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे। शहर से कुछ दूर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस आ गए। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।