हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में बरगावां पुलिया के नीचे शनिवार देर शाम राहगीरों ने झाड़ी में एक युवक का शव पड़ा देखा। वहीं पास में एक बाइक पड़ी थी।
बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान प्रदीप (40) निवासी गोंडा राव थाना बघौली के रूप में की।
परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन पहले घर से निकला था। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने किसी आरोप से इंकार किया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका है। बताया कि तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।