फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और लॉकडाउन से कम हुआ कोरोना का खतरा : प्रभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। सांडी के भाजपा विधायक प्रभाष कुमार ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण उपजे संकट में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे निर्देशों का पालन हर किसी को करना चाहिए। उन्होंने गुरुवार को अहिरोरी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर आभार पत्र भी सौंपा। सीएचसी में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे। विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वच्छता को लेकर पहले ही गंभीर है और लगातार लोगों को जागरुक कर रही है। कोरोना के कारण उपजे संकट पर सरकार ने लॉकडाउन कर काफी हद तक काबू पाया है। उन्होंने लॉकडाउन के पालन करने का निवेदन भी किया। साबुन, सैनिटाइजर और मास्क के उपयोग की सलाह भी दी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह को आभार पत्र सौंपा। इस दौरान पंकज अग्रिहोत्री, एलके चांद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें