संडीला(हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में लॉक डाउन का पालन न करने पर पुलिस ने एक नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा के मोहल्ला इमलिया बाग स्थित एक मस्जिद में वहां के व्यवस्थापक मोहम्मद अली पुत्र अहमद अली निवासी मोहल्ला पुरानी तहसील ने रोक के बावजूद 100 लोगों नमाज अदा करने के लिए बुलाया था। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। कोतवाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली समेत सभी एक सैकड़ा अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का पालन न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।