फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, ऐसे कराएं स्तनपान, देश का बच्चा-बच्चा बने बलवान...

विज्ञापन
फोटो-36- एक आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पोषण पाठशाला से जोड़ती कार्य? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भारत की स्तनपान परंपरा को अब पश्चिमी देश भी अपना रहे हैं। वहां भी यह माना जाने लगा है कि मां के दूध से बेहतर बच्चे के लिए कोई आहार नहीं।
विज्ञापन

बच्चे के बेहतर पोषण के लिए स्तनपान का तरीका सही होना चाहिए। सही स्तनपान से ही कार्यकुशल जनसंख्या देश को मिलेगी और इससे देश का विकास होगा।
बुधवार को गर्भवती व धात्री महिलाओं और किशोरियों को ऑनलाइन पोषण पाठशाला में ये जानकारियां दी गईं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्या ने भी पाठशाला को संबोधित किया।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभावी स्तनपान हेतु सही तकनीक विषय पर वेबकास्ट के माध्यम से पोषण पाठशाला हुई। विभाग की सचिव अनामिका सिंह व निदेशक डॉ. सारिका मोहन ने स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

साथ ही इसके सही तरीके भी बताया। कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए केवल आहार ही नहीं बल्कि उसके सर्वांगीण विकास और बीमारियों से बचाव का माध्यम भी है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्तनपान कराते समय किन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए और स्तनपान के दौरान कौन से कार्य नहीं किए जाने चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मां का पहला दूध बच्चे के लिए क्यों अमृत माना जाता है, इस पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। महिलाओं ने गर्भावस्था में स्वास्थ्य, बच्चे के स्वास्थ्य व स्तनपान से जुड़ी बातों और समस्या से संबंधित अपने प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लगभग 50 हजार गर्भवती और धात्री महिलाएं, किशोरियां पोषण पाठशाला से जुड़ीं। इस आयोजन के लिए दो दिन पूर्व ही सभी कार्यकर्ताओं को वेब कास्टिंग का लिंक उनके मोबाइल पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें