फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः एचटी लाइन के टूटे तार में गर्दन फंसी, दो की जलकर मौत

विज्ञापन
फोटो-26- मृतक विनीत की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। खेत पर चारा लेने बाइक से जा रहे दो लोगों की गर्दन एचटी लाइन के टूटे तार में फंस गई। करंट लगने से दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटे देख लोग घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन भी पहुंचे। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे विधायक आशीष सिंह आशू ने डीएम से वार्ता करके पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कस्बे के मोहल्ला पाहीबाग भगवंत पुर निवासी विनीत (20) मोहल्ले के छुन्नू उर्फ छुन्नी (60) के साथ बाइक से चारा लेने खेत पर जा रहा था। बाइक विनीत चला रहा था।
विज्ञापन

गांव के चक रोड़ पर स्थित योगेश के बाग में लगे एचटी लाइन के खंभे का तार टूटकर चकरोड के दोनों तरफ झाड़ियों पर पड़ा था। जो बाइक सवारों को दिखाई नहीं दिया।
तार विनीत की गर्दन में तार फंस गया। करंट लगने से बाइक समेत दोनों की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने तारों के बीच दोनों को जलता देेखा, तो सूचना उपकेंद्र में देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
मृतक विनीत के पिता किशनू ने बताया कि तार टूटने की सूचना मोहल्ले के लोगों ने उपकेंद्र पर दी थी, लेकिन जेई, एसडीओ और लाइनमैन की लापरवाही के कारण हादसा हो गया।
सूचना मिलने पर विधायक व एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें