फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मवेशियों से टकराई नौचंदी एक्सप्रेस, पांच घंटे बाधित रहा रेलवे ट्रैक, नौ ट्रेनें हुईं प्रभावित

Tue, 08 Nov 2022 06:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयाग से चलकर मेरठ जाने वाली 14511 अप नौचंदी एक्सप्रेस सोमवार रात रेलवे ट्रैक पर आए आवारा मवेशियों से टकरा गई। टक्कर लगते ही मवेशी अप लाइन की ओएचटी से जा टकराए और लाइन टूट गई। ऐसे में जहां ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। वहीं ट्रैक ठप हो गया। जिसके चलते पांच घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के दलेलनगर और उमरताली के लखनऊ-नई दिल्ली रेलवे लाइन के खंभा संख्या 1128/3 पर नौचंदी एक्सप्रेस सोमवार की रात आवारा मवेशियों से टकरा गई। ओएचई ठप होते ही नौचंदी एक्सप्रेस के पीछे लखनऊ की ओर से आ रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोक दिया गया। सीएमआई मनीष बाजपेई, टीआई संडीला, टीआई हरदोई समेत कई अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

रेल कर्मचारियों ने आनन-फानन में टूटी ओएचई की मरम्मत का काम शुरू किया। ट्रैक को दोबारा शुरू करने में लगभग पांच घंटे का समय लग गया। रेल अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक को सुबह लगभग पांच बजे बहाल किया जा सका। अप ट्रैक बाधित होने से नौ ट्रेनें बाधित हुई।
विज्ञापन


इस कारण 13019 बाघ एक्सप्रेस, 14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित करके चलाया गया। वहीं 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15011 लखनऊ जंक्शन से चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस, 01673 वाराणसी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 15001 राप्ती गंगा एक्सप्रेस, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलीं।

सोमवार रात लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर प्रयाग से मेरठ जा रही नौचंदी एक्सप्रेस से दो मवेशी टकरा गए। इस कारण ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते लखनऊ-मुरादाबाद रेलमार्ग का अप ट्रैक बाधित हो गया। रेल कर्मियों ने सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर ट्रैक को बहाल कर दिया। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें