फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः मौजूदा हालात से घबराएं नहीं मुसलमान : कासमी

विज्ञापन
फोटो-19- पिहानी में शुहदा ए इस्लाम के नौवें जलसे को खिताब करते जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रांतीय उपाध्? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। अंजुमन खुद्दाम ए सहाबा के तत्वावधान में शुहदा ए इस्लाम के नौवें जलसे में जमीयत उलेमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुलहक अब्दुल्लाह कासमी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुसलमान मौजूदा हालात का सामना करने से न घबराएं।
विज्ञापन

मस्जिद सैयदना फारूक ए आजम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब और सहाबा ने तरह-तरह की मुश्किलें झेलीं। तमाम तरह के जुल्म सहे। मुसीबतों का सामना किया।
समाजी व आर्थिक बॉयकॉट तक झेला लेकिन, राह ए खुदा से उनके कदम नहीं डगमगाए। एक हम हैं, जो हर किस्म के ऐशो-आराम उठा रहे हैं और जरा सा मुश्किल वक्त आने पर परेशान और मायूस हो जाते हैं।
विज्ञापन

यह कतई मुनासिब नहीं। अल्लाह के रसूल और आपके साथियों ने इससे हजार गुना ज्यादा मुश्किल हालात देखे, लेकिन सब्र और शुक्र का दामन न छोड़ा। तमाम मुसलमानों को चाहिए कि मौजूदा हालात में हिम्मत और हौसला रखें।
हाफिज सुहैल की तिलावते कुरआन से जलसे की शुरुआत हुई। साकिब व रजीउद्दीन ने नात पढ़ी। जलसे की सदारत मौलाना रूहुल्लाह बिहारी व निजामत हाफिज अतीकुर्रहमान की। सामुहिक दुआ के साथ नौवें जलसे का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें