फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः अस्पताल में बेटी को जन्म देकर प्रसूता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। जिला महिला अस्पताल में सोमवार शाम महिला ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर में तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे। मंगलवार को मौके पर पहुुंचे मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद के गांव बक्सीपुर निवासी पूनम (23) गर्भवती थी। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां पर देर शाम प्रसव के दौरान उसने बेटी को जन्म दिया।
प्रसव के कुछ देर बाद पूनम की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर डॉक्टर जब तक आते उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की सूचना मृतका के मायके टड़ियावां निवासी पिता शिवरतन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने की बात कहकर पुलिस को सूचना दी।
मृतका के पिता ने बताया कि दो वर्ष पहले उसने बेटी की शादी की थी। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें