फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में कैनाल रोड पर संचालित एक निजी अस्पताल मेें प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिरौरी गांव निवासी मधू उर्फ माधुरी (25) गर्भवती थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे शाहाबाद सीएचसी लेकर गए। डॉक्टर ने उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता सुमन कश्यप ने बताया कि महिला अस्पताल में कर्मचारियों ने डॉक्टर के सप्ताह में एक बार आने की बात करते हुए ऑपरेशन न हो पाने की बात कही।
इस पर वह लोग घबरा गए। वहीं पर मौजूद कुछ व्यक्तियों व महिलाओं ने खुद को आशा बहू बताकर कैनाल रोड स्थित एक अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं होने की बात कही। वह लोग आशा बहु के झांसे में आकर उनके साथ बेटी को उसी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने 20 हजार रुपये जमा कराके बेटी को ऑपरेशन कक्ष में बंद कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर के आने पर ऑपरेशन होने की बात कही। तीन घंटे गुजरने के बाद भी डॉक्टर नहीं आए। इस दौरान दर्द से परेशान बेटी की ऑपरेशन कक्ष के अंदर ही सांसें थम गईं। इसके बाद हालत गंभीर होने की बात कहकर अस्पताल कर्मियों ने एंबुलेंस मंगाकर बेटी को लखनऊ लेकर जाने की सलाह दे दी।
जब वह लोग एंबुलेंस से मधू को दूसरे अस्पताल लेकर गए, तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आशा बहुओं के जाल में फंसकर दम तोड़ रहीं प्रसूताएं
जिला महिला अस्पताल में खुद को आशा बहू बताने वाली महिलाएं व दलाल सक्रिय हैं। 24 घंटे इन आशा बहुओं व दलालों का अस्पताल के अंदर जमावड़ा लगा रहता है। सूत्रों की माने तो जैसे ही अस्पताल में कर्मचारियों की शिफ्ट बदलती है। उसी के अनुसार इनकी आपस में ड्यूटी लगती है।
यह लोग अस्पताल में प्रसूताओं के आने पर उनके तीमारदारों के पास पहुंच जाते हैं। महिला अस्पताल में डॉक्टर व सुविधाएं न होने की बात कहकर तीमारदारों को डराते हैं। निजी अस्पतालों का नाम लेकर आधुनिक सुविधाएं होना बताकर तीमारदारों को जाल में फंसा लेते हैं।
इन दलालों के जाल में फंसकर निजी अस्पताल की अव्यवस्थाओं का शिकार होकर प्रसूताएं दम तोड़ रहीं हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन इन आशा बहुओं व दलालों पर कार्रवाई करने में नाकाम है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि आशा बहुओं की जांच कराई जाएगी। इसके लिए डीएम व सीएमओ को पत्र भेजकर अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें