फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरौली में बहनोई के घर रह रहे राजमिस्त्री का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने बहनोई के गांव के एक व्यक्ति पर प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी हरेंद्र (32) राजमिस्त्री था। वह खेरौली गांव निवासी बहनोई चंद्र किशोर के यहां रहता था। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर अंगोछे के फंके से लटका देखा, तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के भाई कौशल ने बताया कि हरेंद्र का बहनोई के गांव की एक महिला से भाई का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसी के चलते महिला के पति ने भाई की गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।
वह अविवाहित और चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने खुदकुशी की है। तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें