उसमें लिखा था कि 3200 रुपये प्रमोद की दुकान पर जमा हैं, ले लेना। सावन के महीने में महाकाल के यहां जाना चाहिए और बुला रहे हैं। हमारी मृत्यु में किसी का हाथ नहीं है, और हमारे परिवार वाले बेगुनाह हैं। आशा करते हैं कि आप लोग समझदार हैं, हो सके तो हमें माफ करना, जय जय श्रीराम..महाकाल की जय का जिक्र था।
बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि परिजन ने आरोप से इन्कार किया है। उनकी तरफ से अब तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।