फोटो-11- कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिद्दीक पुर में चोरी के बाद कमरे में फैला पड़ा
- फोटो : HARDOI
बेंहदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र को सिद्दीकपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने किसान के घर को अपना निशाना बनाया। दीवार फांदकर चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर बक्से में रखी लाखों की नकदी-जेवर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
गांव सिद्दीकपुर निवासी रामचंद्र (40) किसान है। सोमवार रात वह परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। देर रात चोर दीवार फांदकर उसके घर में घुसे आए।
चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 20 हजार रुपये नकद, जेवर और गृहस्थी का सामान उठा ले गए। सुबह नीचे उतरकर कर आए गृहस्वामी ने कमरे का ताला टूटा देखा, तो शोर मचाया।
इस पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।