फोटो-26- प्रदर्शन करते एल आई सी अभिकर्ता
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर एलआईसी के अभिकर्ताओं ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर स्थानीय शाखा पर प्रदर्शन किया।
वरिष्ठ अभिकर्ता राकेश मिश्रा ने बताया कि सात सितंबर तक चलने वाले विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिकर्ता नवीनीकरण जमा नहीं करेंगे और न ही नया बीमा करेंगे। इसके अलावा विभागीय की बैठक में भाग नही लेंगे।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अभिकर्ता एवं बरेली मंडल के उपाध्यक्ष सैय्यद अंजुम आफाक ने कहा कि ग्रेच्युटी को 20 लाख तक बढ़ाएं। अंशदायी भविष्य निधि की शुरूआत की जाए। टर्म इंश्योरेंस बढ़ाया जाए। समूह बीमा को बढ़ाया जाए।
क्लब के सदस्य जिन्होंने सीएलआईए के रूप में पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं उन्हें संबंधित क्लबों के पात्रता मानदंड से छूट दी जाए और पेंशन दी जाए।
प्रदर्शन की वजह से एलआईसी कार्यालय में कार्य ठप रहा। प्रदर्शन में रमाकांत मौर्या, अंजुम आफाक, अंबरीश कुमार सक्सेना, अरुण कुमार, रामौतार, राकेश मिश्र, अजय दीक्षित, कुलदीप त्रिपाठी, विमलेश द्विवेदी, श्याम प्रकाश, राज कुमार आदि रहे।